बुलंदशहर

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने नारियल फोड़कर भव्य श्रीराम बारात शोभायात्रा का किया शुभारंभ

प्रभु श्रीराम का लिया आशीर्वाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
सिकंदराबाद। विधानसभा सिकंदराबाद में रामलीला कमेटी रजिस्टर्ड द्वारा आयोजित भव्य श्रीराम बारात शोभायात्रा का विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने विधिवत नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु श्रीराम जी का माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।श्रीराम बारात शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा और आस्था से जुड़े इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता करते हुए विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा एवं धार्मिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के महत्व को रेखांकित किया।उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा, सत्य और आदर्श जीवन का अनुपम उदाहरण है। प्रभु श्रीराम के आदर्श हमें समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ ही नई पीढ़ी को अपने संस्कारों और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यमइस अवसर पर विधायक ने प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद समस्त क्षेत्रवासियों पर सदैव बना रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो। साथ ही क्षेत्र में आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता की भावना निरंतर मजबूत होती रहे।कार्यक्रम में सम्मानित जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button