बुलंदशहर
छतारी पुलिस ने बिछड़े 12 जोड़ों को फिर मिलाया मिशन शक्ति के तहत थाने में काउंसलिंग कर फूल बरसाकर किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बुलंदशहर छतारी थाने में मिशन शक्ति अभियान के तहत छतारी पुलिस ने 12 बिछड़े दंपतियों को फिर मिलाया आपसी झगड़े से अलग रह रहे इन परिवारों में पुलिस ने खुशियां लौटाई शुक्रवार को थाना परिसर में मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेटवर्क में पुलिस ने थाना क्षेत्र के उन 12 पति पत्नि को थाने बुलाया जो विवाद के कारण अलग रह रहे थे थाने में दोनों पक्षों को बैठ कर पुलिस टीम ने बातचीत की आपसी सुलह के बाद सभी जोड़ों को पुराना झगड़ा खत्म हुआ और वह फिर से साथ रहने को तैयार हो गए थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहां की मिशन शक्ति का मकसद महिलाओं को सुरक्षा सम्मान और आत्मनिर्भर बनाना है परिवार को जोड़ना भी पुलिस की जिम्मेदारी है कार्यक्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामकिशोर गौतम महिला उपनिरीक्षक दीपांशी हेड कांस्टेबल प्रेमवती और कांस्टेबल मधु शामिल थे




