
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। डॉ. प्रदीप कुमार को अध्यक्ष और नीरज बेनीवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में प्रवीण कुमार, डॉ. रुचिता ढाका, रणधीर सिंह, बृजेश वशिष्ठ और कंवरपाल सिंह को संरक्षक बनाया गया। तनु सैनी को महिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नीरज कुमार, प्रवीण कुमार शर्मा, विक्की कुमार, नीरज शर्मा, कपिल शर्मा और राजीव कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रदीप कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
रेणु रानी, अनिल शर्मा, नीति निर्वाल, रीतिका चौधरी, मनोज गंगवार, सुरेंद्र सिंह, निखिल तायल, शुभि गोयल, अनिल मलिक, नीरज कुमार, देवेंद्र कुमार और नीटू सिंह को उपमंत्री चुना गया। वहीं रवि खन्ना, श्रवण कुमार और नवीन कुमार को मीडिया प्रभारी घोषित किया गया।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।



