पाकुड़

टेल्को उर्दू उच्च विद्यालय में मनाई गई सर सैयद अहमद खान की जयंती

Sir Syed Ahmed Khan's birth anniversary was celebrated at Telco Urdu High School.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जमशेदपुर। टेल्को उर्दू उच्च विद्यालय के प्रांगण में महान शिक्षाविद एवं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की। टेल्को वेलफेयर सोसाइटी के सचिव रियाजुद्दीन खान ने कहा कि सर सैयद अहमद खान ने रूढ़िवादिता और अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता फैलाकर आधुनिक शिक्षा एवं प्रगतिशील समाज की नींव रखी। उनके शैक्षिक योगदान ने समाज और देश के विकास को नई दिशा दी। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य शगुफ्ता नाज, सचिव इनामुल हक, वरिष्ठ शिक्षक अरुण सिंह, मोहम्मद कलाम सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button