
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की वर्चुअल मासिक बैठक में पत्रकार हितों पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना ने बताया कि संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर पत्रकारों की पहचान के लिए यूनिक आईडी व्यवस्था का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि एमसीआई और बीसीआई की तर्ज पर पीसीआई या अन्य व्यवस्था के जरिए पत्रकारों का विवरण एक पोर्टल पर दर्ज किया जाए। प्रत्येक पत्रकार को यूनिक आईडी देने से धरना-प्रदर्शन जैसी संवेदनशील परिस्थितियों में सुरक्षा और पहचान सुनिश्चित होगी। साथ ही सरकार को पत्रकारों की संख्या और जरूरतों का व्यवस्थित आंकड़ा मिल सकेगा। बैठक में यूपी से बी. त्रिपाठी, संजय सिंह, राजस्थान से राजू चारण, मध्यप्रदेश से दिनेश दसौंधी, हरिशंकर पाराशर, बिहार से पिंटू कुमार, चंडीगढ़ से आरएल शर्मा, नीरज श्रीवास्तव सहित कई राज्यों के पत्रकार शामिल हुए।संचालन राष्ट्रीय संयोजक डॉ. आरसी श्रीवास्तव ने किया।



