बरेली

रोटरी क्लब का 40वां विराट दशहरा मेला 23 से, 25 को होगा रावण दहन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। रोटरी क्लब बरेली साउथ का 40वां विराट दशहरा मेला 23, 24 और 25 अक्टूबर को बरेली क्लब मैदान में आयोजित होगा। तीन दिन सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी और 25 अक्टूबर को रात 10.30 बजे रावण दहन होगा।
मेला डायरेक्टर अंकुर बंसल ने बताया कि 23 को फैंसी ड्रेस और डांस बरेली डांस सोलो, 24 को वॉइस ऑफ बरेली और ग्रुप डांस तथा 25 को बेस्ट कपल और मेला क्वीन प्रतियोगिता होगी।
क्लब अध्यक्ष रोहित जिंदल ने बताया कि 23 को मुंबई से सिंगर प्रेरणा रावत और एवी डांस ग्रुप, 24 को इंडियन आइडल फेम भारती गुप्ता और 25 को रहनुमा बैंड प्रस्तुति देंगे। चार्टर अध्यक्ष डॉ. आईएस तोमर ने कहा कि मेले की आय से दिव्यांग सेवा और रोटरी पब्लिक स्कूल का संचालन होता है। पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि 24 को ट्राईसाइकिल वितरण होगा। डॉ. रवि मेहरा ने बताया कि इस बार LN-4 प्रोस्थेटिक हाथ लगाने का नि:शुल्क कैंप लगेगा।
कोषाध्यक्ष घनश्याम खंडेलवाल ने बताया कि खानपान के स्टॉल, किड्स जोन और 12 बड़ी एलईडी स्क्रीन आकर्षण होंगी। तीनों दिन आतिशबाजी, 24 को लंका दहन होगा। क्लब सचिव शिशिर पांडे के अनुसार आतिशबाजी के दौरान बाबा नीम करौली के दर्शन भी कराए जाएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button