बरेली

कैकई ने मांगे दो वर, राम को वनवास और भरत को राजतिलक का दृश्य देख भावुक हुए दर्शक

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। कुर्मांचल नगर में पर्वतीय समाज की 60वीं रामलीला के तीसरे दिन कैकई-मंथरा संवाद, दशरथ-कैकई संवाद, राम वन गमन और दशरथ मरण की लीला मुख्य आकर्षण रही। मुख्य अतिथि भावी विधायक प्रत्याशी प्रदीप सक्सेना और विशिष्ट अतिथि डॉ. अनुराग सक्सेना ने दीप प्रज्वलन कर लीला का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक प्रभारी पूरन दानू और सोमा परिहार ने अतिथियों का परिचय कराया। अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दियोलिया ने बताया कि प्रशासन और मीडिया का भरपूर सहयोग मिल रहा है। महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कैंट, लाल फाटक, सुभाषनगर, कुर्मांचल नगर से दर्शक रामलीला देखने आ रहे हैं।
लीला में केवट के रूप में डॉ. नरेंद्र बिष्ट और दशरथ के रूप में उमेश बिनवाल के मार्मिक अभिनय ने दर्शकों को भावुक कर दिया। निर्देशन उमेश बिनवाल और आनंद सिंह मेहता का रहा। इस दौरान कमेटी ने बुजुर्ग महिलाओं को सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में कुंवर सिंह बिष्ट, मदन सिंह बिष्ट, इंदर सिंह बिष्ट, गिरीश पांडे, चंद्रप्रकाश जोशी, जगदीश बिष्ट, तारा जोशी, संजय सिंह और मीडिया प्रभारी देवेंद्र रावत मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button