बरेली
एसआरएमएस इंजीनियरिंग कॉलेजों में डांडिया उत्सव, छात्रों ने जमकर किया गरबा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के इंजीनियरिंग कॉलेजों में शुक्रवार को डांडिया उत्सव का आयोजन हुआ। एसआरएमएस सीईटी एवं सीईटीआर परिसर में हुए कार्यक्रम में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और फार्मेसी के छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना तथा आपसी सद्भाव और एकता को बढ़ावा देना था। इस दौरान प्राचार्य डॉ. प्रभाकर गुप्ता, डीन डॉ. शैलेश सक्सेना, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. सत्यदेव सहित सभी फैकल्टी और स्टाफ मौजूद रहा।




