शामली

मिशन शक्ति के तहत वंशिका शर्मा बनीं एक दिन की जिला विद्यालय निरीक्षक

कार्यालय की कार्यप्रणाली समझी, विभागीय पत्रावलियों का किया अवलोकन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा वंशिका शर्मा को एक दिन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली समझी और विभागीय पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए संबंधित पटल सहायकों को आवश्यक निर्देश दिए।

शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्या जायसवाल ने छात्रा वंशिका को विभागीय कार्यों और जिम्मेदारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को प्रशासनिक व्यवस्था से परिचित कराने के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता विकसित करना है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास और प्रशासनिक समझ बढ़ाने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं। इससे बालिकाओं को भविष्य में जिम्मेदार पदों पर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button