बुलंदशहर
मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत मिशन शक्ति टीम शिकारपुर कोतवाली द्वारा काउंसलिंग करने के परिणामस्वरूप एक दम्पति को एक साथ रहने किया गया राजी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकारपुर : मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत वैवाहिक विवादों का त्वरित निस्तारण करने महिला सैल परिवार परामर्श केन्द्र एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है पति-पत्नी के परिवारिक विवाद सम्बन्धी मामले में दोनों पक्ष के लोग उपस्थित आये मिशन शक्ति टीम शिकारपुर कोतवाली द्वारा काउंसलिंग करने के परिणामस्वरूप दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनते हुए एक प्रार्थना पत्र में दोनों पक्षों द्वारा आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया दोनों पक्षों द्वारा आपस में एक दूसरे को विश्वास दिलाया गया कि हम दोनों नवजीवन की नई शुरूआत करते हुए हंसी-खुशी अपना जीवन यापन करेगें प्रभारी महिला सैल काउंसलरों द्वारा दम्पति को नवजीवन की शुरूआत की शुभकामनाएं देते हुए समझाया गया कि बीती बातों को लेकर विवाद नही करेंगे और आपस में प्यार से रहेगें ।



