खैरथल

पंचायतीराज चुनाव के तहत मतदान दिवसों पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश ने जिले में समाविष्ट पंचायत समितियों में मतदान दिवसों पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार, पंचायत समिति किशनगढ़बास एवं तिजारा (तृतीय चरण) के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों तथा पंच एवं सरपंच पदों के लिए क्रमशः दिनांक 3 नवंबर 2026 (मंगलवार) एवं 5 नवंबर 2026 (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
इसी प्रकार, पंचायत समिति मुंडावर, टपूकड़ा, कोटकासिम एवं ततारपुर (चतुर्थ चरण) के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों तथा पंच एवं सरपंच पदों के लिए क्रमशः दिनांक 14 नवंबर 2026 (शनिवार) एवं 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button