दो दिन में समाधान नहीं हुआ तो कलेक्ट्रेट घेरने पर बनी सहमति, बच्चों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। क्षेत्र के गांव ऊदपुर स्थित मैक्सिकन पब्लिक स्कूल के पास रेत से लदे ओवरलोड डंपरों के आवागमन के विरोध में अभिभावकों और ग्रामीणों ने सड़क पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल के समीप से डंपरों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की। उनका कहना है कि भारी वाहनों के आवागमन से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की जान-माल को खतरा बना हुआ है।मामले की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता अश्वनी शर्मा अपनी टीम के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए जल्द समाधान कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान खनन ठेकेदार की टीम पर प्रदर्शनकारियों पर दबाव बनाने का प्रयास करने का आरोप भी लगाया गया।दोनों पक्षो के बिच तू तू में में भी देखने को मिली
बाद में कांग्रेस नेता अश्वनी शर्मा, भाजपा नेता बंटी तोमर, किसान नेता विनोद निर्वाल व स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार और चौकी प्रभारी ओमवीर सिरोही के बीच वार्ता हुई। इसमें समस्या के समाधान के लिए दो दिन का समय दिया गया। सहमति बनी कि निर्धारित समय में समाधान नहीं होने पर अभिभावक और ग्रामीण कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।
कांग्रेस नेता अश्वनी शर्मा, व विनोद निर्वाल ने कहा कि ओवरलोड डंपरों के अनियंत्रित आवागमन से बच्चों की सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है। यह समस्या बेहद गंभीर है और इसका जल्द समाधान होना चाहिए।धरना-प्रदर्शन में अमन शर्मा, अनिल पासवान, आजम मंसूरी, शोकेंद्र कश्यप प्रबंधक, प्रमोद जी, सतीश, आशीष, सोकिंदर अनिल पासवान, अमन,अरविन्द, योगीन्दर, परवीन, दीपक, अजय, विशाल, माधव सिंह,अमित सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।


