भरत पुर

गांव पथैना में गौरव सेनानी संघ की हुई बैठक में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर उपखंड के गांव पथैना में रविवार को गोपाल जी मंदिर में गौरव सेनानी संघ की बैठक आयोजित हुई जिसमें पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई।
 गौरव सेनानी संघ के उपाध्यक्ष हवलदार शिशुपाल सिंह ने बताया कि रविवार को गौरव सेनानी संघ की भुसावर तहसील स्तर की बैठक श्री गोपाल जी मंदिर आयोजित हुई।जिसमें अध्यक्ष हवलदार ठाकुर दामोदर सिंह पहलवान, उपाध्यक्ष इंस्पेक्टर दरयाव सिंह , कैप्टन जिले सिंह आदि ने पूर्व सैनिकों के वेलफेयर और उनके जरूरी कागजी कार्यवाही में पी पी ओ में आश्रितों के नाम जोड़ना, ECHS {मेडिकल सुविधा} और सी एस डी सुविधाओं के वारे में जानकारी दी । वही बैठक में कैप्टन देवेंद्र सिंह ने ई एस एम कैंटीन खुलवाने के लिए कागजी कार्यवाही के दस्तावेजों का आश्वासन दिया।सभा में सी पी ओ लक्ष्मण सिंह, जिला अध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, गौरव सेनानी संघ अध्यक्ष हवलदार बलवंत सिंह, हवलदार मिठ्ठन सिंह, सूबेदार भगवान सिंह वा तहसील के अन्य गांव से आए सभी सदस्यों { हवलदार योगेंद्र सिंह वा हवलदार अशोक गांव  भैंसिना, हवलदार मानसिंह खानपुर, हवलदार जवाहर सिंह माला
हेडा हवलदार रामधन भुसावर } ने संघ की कार्यशैली को सुचारू रूप से चलाने हेतु अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि आयोजित बैठक में इंस्पेक्टर दरयाव सिंह ने हर स्तर से संघ की सहायता का आश्वासन दिया ।बैठक का समापन भारत माता के जय घोष के साथ हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button