बरेली

मंडलायुक्त शंभू कुमार ने परखीं शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियां

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी में शनिवार को मंडलायुक्त शंभू कुमार ने खंड विकास कार्यालय में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव और मतदाता पुनरीक्षण कार्य का औचक निरीक्षण किया।
मंडलायुक्त करीब 11 बजे अचानक ब्लॉक परिसर में बने मतदान केंद्र पर पहुंचे। बीएलओ साधना वर्मा ने बताया कि शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए कुल 162 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनके लिए खंड विकास कार्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया है। आयुक्त ने सभी बीएलओ से जानकारी ली और हर पात्र मतदाता को सूची में शामिल करने के निर्देश दिए।इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 393 से 397 तक के बूथों पर चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मीरगंज तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, बीडीओ हर्षेन्द्र कुमार सिंह, हल्का लेखपाल आदित्य गंगवार, बीएलओ साधना वर्मा, अनुज गंगवार, पल्लवी सिंह, नीरज वर्मा और धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button