झुंझुनू
दानदाता ने किया तेजाजी मंदिर में सहयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। शहर की किसान कोलोनी में रहने वाले समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद सुधीर चाहर द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में 71 हजार रुपए का सहयोग देने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया के सानिध्य में स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला महासचिव सूबेदार मेजर हरिराम चाहर एवं ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी ने चाहर का साफा एवं फूलमाला पहनाकर तेजाजी महाराज की फोटो भेंट कर स्वागत किया। वहीं चाहर ने तेजाजी मंदिर क्यामसर में हर सम्भव मदद करने का विश्वास दिलाया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने पूर्व पार्षद सुधीर चाहर का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



