बरेली

आंवला तहसील में पिंक बूथ समाधान दिवस का आयोजन

महिलाओं की शिकायतें सुनीं

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत शुक्रवार को थाना आंवला परिसर स्थित तहसील में पिंक बूथ तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में एडीएम संतोष सिंह, एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार उपाध्याय, तहसीलदार अतुल सिंह, नायब तहसीलदार प्रतिष्ठा साहू, प्रभारी निरीक्षक वीनू चौधरी एवं थाना आंवला की मिशन शक्ति टीम मौजूद रही।इस दौरान महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना गया। महिलाओं से संबंधित दो प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके निस्तारण के निर्देश दिए गए।मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को सुरक्षा और सहायता से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button