मध्य प्रदेश

प्राची कोच के चालक को जूते से मार पीट 

परिवहन कर्मचारी संघ ने दर्ज कराया प्रकरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

छतरपुर शहर में बस कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्राची कोच के चालक संदीप चौबे के साथ जूते से मारपीट किए जाने के मामले में मध्य प्रदेश परिवहन सेवा कर्मचारी संघ ने कड़ा रुख अपनाया है।
संघ के अध्यक्ष प्रखर भट्ट की शिकायत पर थाना सिविल लाइन, छतरपुर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 14 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 5 बजे की है। आरोप है कि चालक के साथ मारपीट और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 115(2) एवं 351(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
इस मामले में मध्य प्रदेश परिवहन सेवा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रखर भट्ट ने कहा कि बस चालक-परिचालक दिन-रात यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम करते हैं। उनके साथ इस तरह की गुंडागर्दी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बस कर्मचारियों के साथ दबंगई करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कर्मचारी के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर संघ पूरी ताकत से खड़ा है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button