बरेली

फरीदपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, शिकायतकर्ता से फोन पर ली जाएगी फीडबैक

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को तहसील फरीदपुर सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। डीएम ने जनसामान्य की समस्याएं सुनकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी शत-प्रतिशत उपस्थित रहें, जनता के साथ अच्छा व्यवहार और संवेदनशीलता रखें। निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से फोन पर वार्ता कर संतुष्टि अवश्य पूछी जाए।
शिविर में लोक निर्माण, आवास, पेंशन, सड़क, भूमि, राजस्व विभागों से जुड़ी शिकायतें आईं। ग्राम गिरधरपुर में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम चकरपुर निवासी की कादरगंज में कृषि भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जे की शिकायत पर एसडीएम और सीओ चकबंदी को संयुक्त टीम भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, एसडीएम फरीदपुर विदुषी सिंह, पीडी डीआरडीए चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, सीओ संदीप सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button