बरेली

मतदाता सूची में नाम जोड़ने का विशेष अभियान, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए शुक्रवार को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बरेली कैंट विधानसभा के बरेली इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, बिथरी चैनपुर के विद्या भारती नकटिया और फरीदपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय रजऊ बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया।
डीएम ने बीएलओ को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति का नाम जुड़ने से छूटने न पाए, बूथों पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी सुविधाएं, स्वच्छता और सुगम आवागमन सुनिश्चित करें। अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें।
जनपद में अगला विशेष अभियान 24  अक्टूबर शनिवार को सभी बूथों पर आयोजित होगा। डीएम ने पात्र नागरिकों से बूथ पर पहुंचकर नाम दर्ज कराने की अपील की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button