बरेली
श्री हरि मंदिर में महिला मंडल ने मनाया नवरात्रि महोत्सव, भजन-नृत्य से दी हाजिरी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में पावन नवरात्रि पर महिला मंडल द्वारा नवरात्रि महोत्सव मनाया गया।
महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा के नेतृत्व में सदस्यों ने भजन और नृत्य के माध्यम से माता रानी के चरणों में हाजिरी दी। अध्यक्ष रेनू छाबड़ा और उपाध्यक्ष कंचन अरोड़ा ने सभी भक्तजनों को नवरात्रि की बधाई दी। समापन पर प्रसाद वितरण किया गया।



