बरेली

अपहरण के मुकदमे में फरार अभियुक्त मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को मध्य प्रदेश के दतिया से गिरफ्तार किया है।
घटना 10 जुलाई 2024 की है। वादिनी ने थाना बारादरी पर तहरीर देकर बताया था कि पैसों के लेनदेन के विवाद में गुरजीत सिंह पुत्र सुखवीर सिंह निवासी सतीशनगर, सिविल लाइन, शिविर बाजार, झांसी व उसके साथियों ने उसके पति सचिन अग्रवाल का मारुति सुजुकी एस-क्रॉस कार संख्या UP 71 Y 6627 में जबरन बैठाकर अपहरण कर लिया। तहरीर के आधार पर थाना बारादरी पर मु0अ0सं0 665/2024 धारा 140(1) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने 13 जुलाई 2024 को अपहृत सचिन अग्रवाल को सकुशल बरामद कर अभियुक्त गुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचना में अनूप यादव उर्फ कल्लू यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी ग्राम नीचरोली, जनपद दतिया, मध्य प्रदेश का नाम प्रकाश में आया था, जो तभी से फरार था।
थाना बारादरी पुलिस ने सर्विलांस की मदद से 19 अक्टूबर 2026 को अभियुक्त को उसके गांव नीचरोली, दतिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि गुरजीत सिंह उसका परिचित है, जिसने सचिन अग्रवाल से पैसों के विवाद की बात कहकर परिजनों से पैसे मांगने के लिए साथ चलने को कहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त को रिमांड हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी मॉडल टाउन सौरभ ढेढा, का0 नितिन देशवाल, का0 निखिल तोमर, का0 रोहित चौधरी शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button