बरेली

संविदा कर्मियों के स्थायीकरण की मांग

आउटसोर्सिंग खत्म करने की उठी आवाज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ एवं स्थानीय निकाय संयुक्त मोर्चा के प्रदेश नेता बिल्लू चौहान रविवार को बरेली पहुंचे। नगर निगम परिसर में दोपहर 12 बजे पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार ने संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने और आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग से कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है, उन्हें स्थायी रोजगार व सुरक्षा मिलनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर 2 नवंबर को लखनऊ नगर निगम में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन होगा। ज्ञापन सौंपकर स्थायीकरण की मांग की जाएगी। बरेली से भी पदाधिकारी व कर्मचारी लखनऊ जाएंगे। इस मौके पर विजय कुमार, राजेंद्र कुमार, मन्नू, राकेश चौधरी, मिथुन, राकेश भारती, तरुण गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button