बरेली
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: जिले में 560 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को जनपद के पांच विकासखंडों में कुल 560 जोड़ों का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। जिलाधिकारी के निर्देशन में हुए कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।
आलमपुर जाफराबाद में 131 विवाह – विधायक मीरगंज डॉ. राघवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख आरती यादव व उनके पति पूर्व प्रमुख वेद प्रकाश यादव मौजूद रहे।
बहेड़ी में 148 विवाह – राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, मंत्री प्रतिनिधि रवि मेहरोत्रा, ब्लॉक प्रमुख अमरेंद्र सिंह गोल्डी, चेयरमैन रश्मि जायसवाल शामिल रहीं।
नवाबगंज में 117 विवाह – सांसद छत्रपाल गंगवार, विधायक डॉ. एमपी आर्य, ब्लॉक प्रमुख डॉ. ए.के. गंगवार उपस्थित रहे।
रामनगर में 54 विवाह – ब्लॉक प्रमुख विजेता ठाकुर ने शुभकामनाएं दीं।
शेरगढ़ में 110 विवाह – सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, विधायक डीसी वर्मा, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा व ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी मौजूद रहे। प्रशासन के अनुसार योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में मदद करना है।



