बरेली

कृष्णा नगर कालीबाड़ी मंदिर में श्रद्धा और उत्साह से मनाई जा रही दुर्गा पूजा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। इज्जतनगर स्थित कृष्णा नगर कालीबाड़ी मंदिर में दुर्गा पूजा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। वर्ष 1975 में स्थापित यह मंदिर पिछले कई दशकों से क्षेत्र के लोगों की आस्था और बंगाली संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है।
मंदिर में दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे का प्रतीक भी है। इस अवसर पर लोग एक साथ आकर मां दुर्गा की आराधना करते हैं।
मंदिर समिति ने कहा कि कृष्णा नगर कालीबाड़ी मंदिर आस्था, संस्कृति और एकता का प्रतीक है। संस्थापक सदस्यों और वरिष्ठजनों ने जिस समर्पण से इस परंपरा की शुरुआत की थी, उसे आगे बढ़ाने के लिए समिति प्रतिबद्ध है। समिति का उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी रहें। समिति ने बताया कि दुर्गा पूजा लोगों को एकजुट होने, आपसी प्रेम बढ़ाने और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। मां दुर्गा से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button