कानपुर
पटकापुर में प्रथम भव्य सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान जादूगर ने बच्चों का मन मोह लिया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : पटकापुर परिवार द्वारा पटकापुर श्री बालाजी मंदिर स्थित रविवार को जादू प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया इस प्रथम भव्य सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया जा रहा है जहां पूरे महोत्सव के दौरान क्षेत्र में भक्ति, उल्लास और धार्मिक अनुष्ठानों का अनुपम माहौल बना रहा। वही सभी क्षेत्रवासियों ने माता रानी का पूजन-अर्चन कर समृद्धि और खुशहाली की कामना करी और शाम को डांडिया व गरबा नाइट का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर के लोकप्रिय सांसद रमेश अवस्थी ने आरती में भाग लिया और आयोजकों की इस धार्मिक पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करी वहीं बच्चों व युवाओं के लिए जादू शो तथा माता की चौकी का भव्य आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद वितरित किया गया आपको बता दे कि दशमी तिथि मंगलवार को दोपहर 12 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा तथा 21 अक्टूबर बुधवार को दोपहर 12 बजे गाजे-बाजे और जयकारों के साथ प्रतिमा का भव्य विसर्जन किया जाएगा इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सिद्धार्थ अवस्थी मुख्य आयोजक ने बताया कि पटकापुर परिवार द्वारा आयोजित यह प्रथम दुर्गा पूजा महोत्सव क्षेत्रवासियों के अपार सहयोग और माता रानी के आशीर्वाद से ऐतिहासिक बन गया है हमारा मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना और क्षेत्र में आपसी भाईचारे व धार्मिक उल्लास को सुदृढ़ करना था जिस प्रकार से माननीय अतिथियों और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई है, वह हम सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। कार्यक्रम संयोजक महंत अनुभव पाण्डेय ने कहा कि षष्ठी स्थापना से लेकर विजया दशमी और विसर्जन तक सभी धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान और पूरी पवित्रता के साथ संपन्न हुए माता की कृपा और क्षेत्रवासियों की श्रद्धा ने इस आयोजन को एक मिसाल बना दिया है। आने वाले वर्षों में इस आयोजन को और भी अधिक भव्य रूप दिया जाएगा इस सफल एवं भव्य आयोजन को संपन्न कराने में मनीष अग्रहरी व योगेश पांडेय (बउआ) की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त क्षेत्रवासियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पटकापुर श्री बालाजी मंदिर महंत अनुभव पाण्डेय,विधायक अमिताभ बजपेई ,सिद्धार्थ अवस्थी, मनीष अग्रहरी,योगेश पांडेय (बउआ) सहित समस्त क्षेत्र वासी मौजूद रहे।


