शामली

गुल्ली फैक्ट्री से जनरेटर की प्लेट, अल्टरनेटर और केबल चोरी

पहले भी हो चुकी है चोरी, अब तक नहीं हुआ पिछली घटना का खुलासा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

झिंझाना। गांव सिंगरा में नायरा पेट्रोल पंप के सामने स्थित गुल्ली फैक्ट्री में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर फैक्ट्री से जनरेटर की प्लेट, ट्रक का अल्टरनेटर और करीब 60 मीटर बिजली की केबल काटकर ले गए। पेट्रोल पंप संचालक वीरेंद्र चौधरी ने अहमदगढ़ चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वीरेंद्र चौधरी के अनुसार, इससे पहले भी फैक्ट्री से डीजल, बैटरी और अन्य सामान चोरी हो चुका है। पिछली चोरी की घटना का भी अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। अब दोबारा चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरों का पता लगाने और चोरी हुआ सामान बरामद कराने की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button