कैराना
कुंभकरण वध की लीला का मंचन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। गौशाला भवन में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव के 16वें दिन कुंभकरण वध की लीला का मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नेत्र चिकित्सक डॉ. सपन गर्ग और नितिन गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मंचन में दिखाया गया कि लक्ष्मण के शक्ति लगने की सूचना मिलने पर रावण अपने भाई कुंभकरण को युद्ध के लिए भेजता है। कुंभकरण रावण को समझाता है कि श्रीराम कोई साधारण मानव नहीं हैं, लेकिन रावण के आदेश पर वह युद्धभूमि में पहुंच जाता है। युद्ध के दौरान श्रीराम के हाथों कुंभकरण का वध हो जाता है। राम की भूमिका सतीश प्रजापति, लक्ष्मण की राकेश प्रजापति, हनुमान की आशु गर्ग, रावण की शगुन मित्तल, मेघनाथ की अभिषेक भारद्वाज और कुंभकरण की भूमिका राकेश सप्रेटा ने निभाई।



