कैराना

बाला सुंदरी मंदिर में महाआरती, महिलाओं ने किया डांडिया नृत्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना।  दुर्गा अष्टमी के अवसर पर नगर के सिद्धपीठ प्राचीन मराठाकालीन बाला सुंदरी मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान माता रानी की महाआरती की गई और छप्पन भोग अर्पित कर प्रसाद वितरित किया गया। वहीं, भजनों की धुन पर महिलाओं ने डांडिया नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
रविवार शाम सात बजे श्री दुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने माता बाला सुंदरी की आराधना कर परिवार की सुख—समृद्धि की कामना की। महाआरती के बाद माता रानी को छप्पन भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में महिला श्रद्धालुओं ने भजनों पर डांडिया नृत्य किया। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। वहीं, नवरात्र के समापन पर सोमवार को दुर्गा नवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने घरों में कन्या पूजन किया। कन्याओं को हलवा—पूरी का भोजन कराने के साथ वस्त्र, उपहार और दक्षिणा भेंट की गई। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा—अर्चना की और परिवार की खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button