डीएम व एसपी ने हापुड़ एवं पिलखुवा रामलीला मैदानों का किया निरीक्षण
दशहरा तैयारियों का लिया जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ । जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना व पुलिस अधीक्षक मधुवन सिंह के द्वारा आगामी दशहरा पर्व के दृष्टिगत हापुड़ के मुख्य रामलीला मैदान एवं पिलखुवा स्थित रामलीला मैदान का स्थलीय निरीक्षण* किया गया।
निरीक्षण के दौरान –
1. हापुड़ रामलीला मैदान में –
– मेले की सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पार्किंग एवं प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया।
– रावण दहन स्थल एवं पुतलों की तैयारी का निरीक्षण किया, पुतले की ऊंचाई लगभग 75 फीट बताई गई।
– अग्निशमन एवं विद्युत विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
2. पिलखुवा रामलीला मैदान में –
– मेला परिसर में साफ-सफाई, पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था का निरीक्षण किया।
– रामलीला समिति के पदाधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
– भीड़ नियंत्रण एवं महिला सुरक्षा हेतु पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी कविता मीणा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों ही मैदानों में रावण दहन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस एवं चिकित्सा दल मौके पर मौजूद रहे।
उन्होंने आम जनता से अपील की कि दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।




