शामली

अग्रवाल समाज के महायज्ञ में 2300 लक्ष्मी-नारायण यंत्रों का पूजन

आज निकलेगी शोभायात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज शामली रजिस्टर्ड के तत्वावधान में रविवार को हनुमान धाम स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में धार्मिक महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें आचार्य संदीप के सानिध्य में 2300 श्री लक्ष्मी-नारायण यंत्रों का शुद्धिकरण एवं पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर महाराजा अग्रसेन का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल और उनकी पत्नी मीनू संगल मुख्य यजमान रहे। वहीं, मां लक्ष्मी के पूजन में प्रदीप संगल और उनकी पत्नी सपना संगल यजमान रहे।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सोमवार, 19 अक्टूबर को सुबह नौ बजे हवन आयोजित किया जाएगा। इसके बाद महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा वीवी इंटर कॉलेज रोड, बड़ा बाजार, नया बाजार, रेलवे रोड, तालाब रोड और मिल रोड से होते हुए महाराजा अग्रसेन पार्क पहुंचेगी। यहां महाआरती के साथ शोभायात्रा का समापन होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप श्री लक्ष्मी-नारायण यंत्र वितरित किए जाएंगे।

संस्था ने धर्मप्रेमी लोगों से शोभायात्रा में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष चंचल गोयल, महामंत्री राहुल कुच्छल, कोषाध्यक्ष शुभम तायल, मनोज गर्ग, कृष्ण कुमार गोयल, अशोक गोयल, राकेश गर्ग, सचिन मित्तल, राजेंद्र गर्ग, गौरव गोयल, निर्भय संगल, अमित गर्ग, शुभम संगल, रजत गोयल, कपिल जिंदल, अजय गोयल, अक्षय गर्ग और नितिन गर्ग सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button