सीओ ने दशहरा पर्व के दृष्टिगत रावण दहन स्थल एवं काली शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकारपुर : सीओ दीपक कुमार तिवारी, द्वारा थाना पहासू क्षेत्रान्तर्गत दशहरा पर्व के दृष्टिगत रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सम्बन्ध में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये इसके उपरान्त सीओ द्वारा कस्बा पहासू में निकलने वाली माँ काली की शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया गया इस दौरान शोभायात्रा मार्ग की स्थिति का जायजा लेते हुए सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि शोभायात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए साथ ही भीड़ को नियंत्रित रखने यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा शोभायात्रा को सकुशल एवं शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए पुलिस द्वारा पर्व के दौरान शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क दृष्टि रखी जा रही है पुलिस द्वारा सभी पर्वों एवं आयोजनों को सकुशल, शान्ति पूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं ।



