बुलंदशहर

बुलंदशहर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा दशहरा पर्व पर थाना डिबाई व पहासू क्षेत्रान्तर्गत रावण दहन कार्यक्रम स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
         बुलंदशहर को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  अंतरिक्ष जैन द्वारा दशहरा पर्व पर थाना डिबाई एवं थाना पहासू क्षेत्रान्तर्गत आयोजित रावण दहन कार्यक्रमों का भ्रमण एवं निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
 निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा कार्यक्रम स्थलों पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रमों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्कता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें। भीड़ के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा भीड़ प्रबंधन, आवागमन एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम स्थलों पर बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता, अग्नि सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम के दौरान लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर सतर्क दृष्टि रखें तथा आयोजकों से समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराए  द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि आमजन के साथ शालीन व्यवहार रखें तथा त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। इस अवसर में क्षेत्राधिकारी डिबाई  मधूप कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button