मथुरा

मथुरा में हुई रावण की महाआरती, पुतला दहन का होगा विरोध

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा में विजय दशमी की पावन वेला में यमुनापार स्थित जय श्री लंकेश्वर महादेव मंदिर पर त्रिकालदर्शी महाराज दशानन की महाआरती हुई और महापंडित रावण के पुतला दहन का विरोध  किया । लंकेश भक्त मंडल अध्यक्ष ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने बताया है कि विजय दशमी पर्व की पावन वेला में मंगलवार को सुबह दस बजे यमुनापार स्थित जय श्री लंकेश्वर महादेव मंदिर निकट शमशान घाट यमुना तलहटी में त्रिकाल दर्शी महाराज दशानन की महा आरती हुई। भगवान् भोलेनाथ के अनन्य भक्त और भगवान् श्री राम के आचार्य महापंडित रावण के पुतला दहन का विरोध हुआ। समाज के कुछ लोगों द्वारा ब्राह्मणों का हर वर्ष पुतला जला कर अपमान किया जाता है। रावण का पुतला जलाने वाला कोई भी व्यक्ति भगवान् राम जैसे गुण और आचरणों वाला नहीं होता है। आज के युग में जो लोग अपने माता पिता का सम्मान नहीं करते धर्म पत्नी का सम्मान नहीं करते वही लोग पुतला जला कर अधर्म के भागीदार वन रहे हैं। मंगलवार को सुबह आठ से लेकर शाम पांच बजे तक महा मंत्र का संगीत मंडली द्वारा जाप किया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button