मथुरा

मथुरा जनपद में नया आदेश स्कूलों का समय 15 मिनट पहले पहुंचेंगे शिक्षक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा जनपद के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में अब पढ़ाई और संचालन का समय सुबह 09:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक रहेगा। मौसम के बदलते मिजाज और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने विद्यालयों के संचालन के समय में बदलाव का आदेश जारी कर दिया है। नया समय आगामी 21 अक्तूबर 2026 से लागू होगा, जो 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा। इसके पूर्व अत्यधिक गर्मी व उमस के कारण स्कूलों का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तय किया गया था। अब मौसम सामान्य होने पर समय सारिणी में संशोधन किया गया है। बीएसए रतन कीर्ति ने कहा कि शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शिक्षण कार्य शुरू होने से 15 मिनट पूर्व विद्यालय में उपस्थित होना होगा। शिक्षण अवधि समाप्त होने के बाद कम से कम 30 मिनट रुककर विभागीय कार्यों का संपादन करना अनिवार्य होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button