राष्ट्रीय

अब लॉरेंस के भाई ने दी सलमान को धमकी

जिद छोड़ माफी मांग, वरना भुगतना होगा', टाइगर पर हमले का कारण भी बताया

अबोहर । लॉरेंश के भाई रमेश ने कहा कि मैं सलमान खान के परिवार से कहना चाहूंगा कि वे अपनी जिद छोड़ दें। यह पूरे समाज से जुड़ा मुद्दा है और समाज के भीतर भारी गुस्सा है। उन्होंने दावा किया कि लॉरेंस अकेले कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं रख रहा है, बल्कि वह पूरे समाज के गुस्से को जाहिर कर रहा है।
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हालिया हमले के बाद जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के परिवार की तरफ से एक बड़ा बयान सामने आया है। लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने सोमवार को कहा कि सुपरस्टार सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा इसके खतरनाक परिणाम भुगतने होंगे।
1998 में शुरू हुई दुश्मनी-लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सलमान खान से दुश्मनी साल 1998 में राजस्थान में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान हुए काले हिरण शिकार मामले से जुड़ी है। इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने 2018 में सलमान को दोषी ठहराया था, जिसके खिलाफ अभिनेता ने उच्च अदालतों में अपील की है और वह खुद को बेकसूर बताते आ रहे हैं।
‘जो सलमान के साथ काम करेगा, भुगतेगा’
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए रमेश बिश्नोई ने कहा कि जैसा कि आपने आॅडियो में सुना, मैंने भी वही सुना कि हमने उसे रोक दिया है और एक बार फिर चेतावनी देना चाहते हैं कि जो कोई भी सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह सिर्फ लॉरेंस बिश्नोई गैंग की बात दोहरा रहे हैं, ये मेरे शब्द नहीं हैं, मैं केवल इस मामले पर उनकी भावनाओं का हवाला दे रहा हूं।
‘सलमान छोड़ दें जिद’-रमेश ने आगे कहा कि मैं सलमान खान के परिवार से कहना चाहूंगा कि वे अपनी जिद छोड़ दें। यह पूरे समाज से जुड़ा मुद्दा है और समाज के भीतर भारी गुस्सा है। उन्होंने दावा किया कि लॉरेंस अकेले कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं रख रहा है, बल्कि वह पूरे समाज के गुस्से को जाहिर कर रहा है। रमेश के मुताबिक, लॉरेंस ने सलमान खान के सामने एक सीधा समाधान रखा था कि वे आगे आकर माफी मांग लें, लेकिन अभिनेता माफी नहीं मांगना चाहते।
क्या है पूरा मामला?-रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में एक प्लेग्राउंड से फुटबॉल प्रैक्टिस के बाद लौट रहे अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर तीन बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें अभिनेता बाल-बाल बच गए। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में अभिनेता का ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोटा से तीन संदिग्ध गिरफ्तार-घटना के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और सोमवार को राजस्थान पुलिस ने कोटा रेलवे स्टेशन पर पुणे-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन से इस मामले में एक नाबालिग समेत तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सोनीपत (हरियाणा) के रहने वाले रेहान उर्फ सुक्का, बेगूसराय (बिहार) के रहने वाले ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन और एक नाबालिग के रूप में हुई है।
चाय बनाने का ऐसा अंदाज पहले नहीं देखा होगा! टपरी पर दो लड़कों ने दिखाया गजब का टैलेंट, बार-बार देख रहे लोग अनिल पंडित ने ली हमले की जिम्मेदारी-हमले के कुछ ही घंटों बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अनिल पंडित नाम के एक शख्स ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी और इसे टाइगर श्रॉफ को सलमान खान के साथ काम न करने की चेतावनी बताया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button