बेतुल

बैतूल बीजासनी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र संपन्न

भावपूर्ण विदाई के साथ हुआ जवारों का मिलन

546 अखंड ज्योत से प्रारंभ उत्सव का समापन, विशाल भंडारे में लगभग 4 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। बीजासनी माता मंदिर में 546 अखंड ज्योत के प्रज्ज्वलन एवं विधि-विधान से प्रारंभ हुआ शारदीय नवरात्र महोत्सव भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर माता के स्वरूप रूपी जवारों का ताप्ती माता से मिलन कराया गया। स्तुति, आरती एवं क्षमाप्रार्थना के साथ मंदिर समिति के सदस्यों ने भावपूर्ण विदाई दी।
अष्टमी पर दुर्गासप्तशती हवन ,नवमी के दिन  कन्या पूजन के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में लगभग 4 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। नवरात्र के दौरान ज्योत ज्वारों की सेवा ,प्रतिदिन की महाआरती, महाप्रसाद वितरण ,भंडारा प्रसादी एवं समिति की सेवा-भक्ति ने शहर में विशेष चर्चा बटोरी।
मंदिर समिति ने नवरात्र महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, सेवाभावी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button