शामली

गांव चढ़ाव में चोरी से दहशत, घर से नकदी और कीमती सामान ले उड़े चोर

एक लाख रुपये की नकदी और सामान चोरी होने का अनुमान, ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। क्षेत्र के गांव चढ़ाव में चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। अज्ञात चोर रात के अंधेरे में एक मकान को निशाना बनाकर नकदी और कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार ने चोरी गए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये होने का अनुमान जताया है। सुबह घटना का पता चलने पर परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, गांव चढ़ाव निवासी आजाद पुत्र रामभज का परिवार रात में घर पर सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस गए और कमरों में रखे बक्सों तथा अलमारी को खंगाल डाला। चोर वहां रखी नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जागने पर परिजनों ने घर का सामान बिखरा देखा तो चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए।
घटना के बाद ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। उन्होंने गांव और आसपास के क्षेत्र में रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग की है। पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत देकर घटना का खुलासा करने और चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button