बेतुल

बैतूल विजयादशमी पर्व समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं: हेमंत खंडेलवाल

कोसमी में 31 फीट ऊंचे रावण के पुतले का हुआ दहन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। विजयादशमी के पावन अवसर पर कोसमी सेवा समिति द्वारा छत्रपति शिवाजी नगर, कोसमी में 31 फीट ऊंचे रावण के पुतले का भव्य दहन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और असत्य पर सत्य की विजय के संदेश के इस त्यौहार में अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल उपस्थित रहे। साथ ही अखिल भारतीय राजपूत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह राघव, बसंत बाबा मकोड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, कुनबी समाज के यशवंत (मुन्ना) मानकर, अनुसूचित जाति के प्रदेश सदस्य सतीश  समाजसेवी पंकज (गोलू) बत्रा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। रावण दहन से पूर्व भगवान श्री राम और रावण के बीच संवाद का आकर्षक मंचन किया गया। समिति अध्यक्ष रमेश चढ़ोकार ने बताया कि श्रीराम की भूमिका राम कापसे, लक्ष्मण की भूमिका वरुण लिखित कर हनुमान जी की भूमिका मोहित भोपते तथा रावण की भूमिका ज्ञानेंद्र लांगड़े ने निभाई। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया और उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद सभी अतिथियों की उपस्थिति में 31 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर हेमंत खंडेलवाल ने समिति के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि विजयादशमी जैसे पर्व पर इस प्रकार के कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखते हैं तथा समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन देवेंद्र लांगड़े ने किया।
यह थे मौजूद
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष रमेश चढ़ोकार, उपाध्यक्ष देवेंद्र लांगड़े, सचिव पप्पू महले, नामदेव दवाड़े, पंकज चढ़ोकार, सतीश मकोड़े, पिंटू सोनी, गोलू सोनी, दिलीप वाराठे, श्री काशीनाथ सूर्यवंशी, रमेश राने, गणराज भोपते, आजब मकोड़े, रघुनंदन करारिया, परशुराम यादव, नारायण गायकवाड़, महादेव पाल, गजानन पाटणकर, फगन साहू एवं श्यामराव सोनारे सहित समिति के अन्य सदस्य और नगरवासी उपस्थित रहे। कोसमी सेवा समिति के इस आयोजन ने क्षेत्र में सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक एकजुटता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button