भरत पुर
वार्ड संख्या 17 से भाजपा प्रत्याशी रचना कुमारी देशवाल ने पेश किया आवेदन।
छौंकरवाड़ा कलां पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनावी मैदान में उतरीं रचना कुमारी।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर। पंचायत समिति भुसावर के वार्ड संख्या 17 (छौंकरवाड़ा कलां) से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रचना कुमारी देशवाल ने पंचायत समिति सदस्य पद के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत किया। रचना कुमारी देशवाल, छौंकरवाड़ा के पूर्व सरपंच नैमीसिंह चौधरी की पुत्रवधू हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रचना कुमारी देशवाल भुसावर उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा के कार्यालय पहुंचीं और वहां अपना आवेदन प्रस्तुत किया। उनके आवेदन प्रस्तुत करने के साथ ही क्षेत्र में पंचायत समिति चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। वार्ड संख्या 17 (छौंकरवाड़ा कलां ) में पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव को लेकर अब राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने की संभावना है। भाजपा प्रत्याशी रचना कुमारी देशवाल की दावेदारी से क्षेत्र में चुनावी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। गौरतलब है कि वार्ड संख्या 17 छौंकरवाडा कलां की सीट जनरल महिला आरक्षित होने के कारण यहां पर कुल 11 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें से 2 एससी महिला प्रत्याशी भी अपना भाग्य आजमाने के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ रही है।
