बरेली

पर्वतीय समाज रामलीला में हुआ राम का राज्याभिषेक

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पूर्वांचल नगर के भोलेनाथ मंदिर परिसर में आयोजित पर्वतीय समाज रामलीला महोत्सव का समापन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ हुआ।
इसके बाद सभी कलाकारों और कार्यकर्ताओं को पारितोषिक वितरित किए गए। अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दियोलिया और महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने सर्वोत्तम कार्यकर्ता, सर्वोत्तम वयस्क कलाकार, सर्वोत्तम सामाजिक कार्यकर्ता, सर्वोत्तम बाल कलाकार और सर्वोत्तम महिला कार्यकर्ता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कुंवर सिंह बिष्ट, इंद्र सिंह बिष्ट, मदन सिंह बिष्ट पूर्व सभासद कैंट, जगदीश सिंह बिष्ट, आनंद सिंह मेहता, उमेश बिनवाल, बालम सिंह मेहरा, चंद्र प्रकाश जोशी, गिरीश पांडे, पुष्कर सिंह बोहरा, दीपक धौनी, तारा जोशी, भुवन पांडे, रमेश शर्मा, दीपक कलोनी, पंकज खर्कवाल, जीत सिंह वोहरा सहित कई लोग मौजूद रहे।
महिला कार्यकर्ताओं में सोमा परिहार, अंजू बिष्ट, चंद्रा दियोलिया, प्रेमा जोशी, दिव्या नैनवाल, बरखा तिवारी, बबीता नेगी आदि का विशेष सहयोग रहा। मीडिया प्रभारी देवेंद्र रावत ने सभी दर्शकों, मीडिया और प्रशासन का आभार जताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button