पुलिस शहीद दिवस पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले 154 पुलिसकर्मियों को किया याद

खैरथल। । पुलिस शहीद दिवस के मौके पर भव्य समारोह आयोजन कर शहीदों को याद किया गया. इस दौरान 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देशभर में अपने कर्तव्य का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले 154 पुलिसकर्मियों को नमन किया गया। पुलिस लाइन खैरथल में पुलिस शहीद दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शहीद पुलिसकर्मियों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।कार्यक्रम में एएसपी किशोर कुमार बुटोलिया, किशनगढ़बास डीएसपी लालसिंह यादव, डीएसपी रामनिवास मीणा और डीएसपी इंद्रा मीणा सहित विभिन्न थानों के अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। समारोह के दौरान ड्यूटी पर शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन कर उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को याद किया गया। इसके बाद शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक सलामी दी गई।पुलिस लाइन में किया पौधारोपण शहीद दिवस समारोह के बाद पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण किया गया। साथ ही पुलिस लाइन, थानों, चौकियों और कार्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से सफाई अभियान भी चलाया गया।


