बरेली
डांडिया नाइट में उमड़ा उत्साह, मेयर ने किया शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। दुलारिश कैफे एवं आध्यात्मिक दर्पण डिजिटल न्यूज चैनल की ओर से आयोजित डांडिया नाइट 2026 का शुभारंभ मेयर डॉ. उमेश गौतम ने मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए आध्यात्मिक दर्पण के संपादक आशीष जौहरी के प्रयासों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु डॉ. धर्मेंद्र कुमार की पुस्तक ‘आंतरिक बदलाव’ का विमोचन रहा। रंग-बिरंगी रोशनी, संगीत और आध्यात्मिक भजनों के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने सपरिवार डांडिया का आनंद लिया।
कार्यक्रम का संचालन सोनिया और आध्यात्मिक दर्पण के मुख्य संवाददाता आशीष जौहरी ने किया। इस अवसर पर उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना, अभिभावक संघ अध्यक्ष अंकुर सक्सेना, आईएमए अध्यक्ष डॉ. डी.पी. गंगवार, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. विमल भारद्वाज, खुशालोक हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. विनोद पागरानी, सौरभ सिंह चौहान, रोहित अरोड़ा सहित शहर की कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। कई लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।




