पाकुड़

दुष्कर्म के प्रयास मामले में एक गिरफ्तार

One arrested in attempted rape case

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र अन्तर्गत गौरीपुर गांव में घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने राहुल मंडल (पिता- लखन मंडल) को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के आवेदन के आधार पर पाकुड़ (मालपहाड़ी ओपी) थाना कांड संख्या 239/2026 के तहत विभिन्न सुसंगत धाराओं के साथ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया। पुलिस ने आसूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button