पाकुड़

भक्तिमय माहौल में मां दुर्गा की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

The idol of Goddess Durga was immersed amidst a devotional atmosphere.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। विजयादशमी के अवसर पर मोहनपुर में 108 दुर्गा पूजा समिति द्वारा स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन हर्षोल्लास एवं भक्तिमय माहौल में किया गया। विसर्जन से पूर्व प्रतिमा को पूरे गांव में भ्रमण कराया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य किया, जबकि श्रद्धालुओं ने ‘जय माता दी’ के जयकारों के साथ माँ को विदाई दी। इसके बाद गंगा सागर पोखर में विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया गया। मौके पर थाना प्रभारी रंजन सिंह, बीपीओ ट्विंकल चौधरी एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। पूजा समिति के अध्यक्ष रवि भगत, उपाध्यक्ष चंदन भगत, सचिव नीरज दुबे, कोषाध्यक्ष उत्तम भगत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button