कैराना

पुलिस की बाइक से रौब गालिब करने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। एक ग्रामीण ने दो युवकों पर पुलिस की सरकारी बाइक लेकर गांव में घूमने और रौब गालिब करने का आरोप लगाया है। मामले में कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
गांव भूरा निवासी वैसर ने अन्य लोगों के हस्ताक्षरयुक्त तहरीर कोतवाली में दी। बताया कि गांव के दो युवक पुलिस की सरकारी बाइक लेकर घूमते हैं। आरोप है कि दोनों युवक उसके घर के बाहर बाइक का सायरन बजाने लगे। विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि इनमें से एक युवक के खिलाफ नशा तस्करी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। दोनों युवक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button