कैराना

मां-बेटे से मारपीट, रुपये ले जाने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। बाइक सवार मां-बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी जेब से रुपये भी ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव तितरवाड़ा निवासी मसरूफ ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 19 अक्टूबर को वह अपनी माता के साथ गांव से मंगलपुर जा रहा था। तभी बरनावी-मंगलपुर मार्ग पर एक युवक अपने दो अज्ञात साथियों के साथ आया तथा उनकी बाइक के आगे बाइक लगाते हुए रोक लिया। आरोप हे कि उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने मारपीट करने की वीडियो भी बनाई। पीड़ित ने आरोपियों पर जेब से 8600 रुपये भी निकाल ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button