गोड्डा

पथरगामा में बीडीओ ने की समीक्षा बैठक आयोजित 

आवास योजनाओं और एसआईआर कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
पथरगामा। पथरगामा प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी नितेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में बूथ लेवल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, विकसित भारत योजना एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान बीडीओ नितेश कुमार गौतम ने संबंधित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के साथ-साथ विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया।बीडीओ ने अधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए तथा पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों को भी व्यवस्थित और सुचारू रूप से संपन्न कराया जाए।
बैठक में जिला समन्वयक आवास योजना संजीव दुबे, जिला कोषागार पदाधिकारी, जनसेवक सह प्रभारी कृषि पदाधिकारी गौतम यादव सहित काफी संख्या में बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button