गोड्डा
कुसमा के पास हाइवा में लगी आग, अधिकांश हिस्से जलकर राख
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललमटिया। ललमटिया थाना क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर कुसमा गांव के पास एक हाइवा में अचानक आग लग गई। आग लगने से हाइवा के अधिकांश हिस्से जलकर राख हो गए। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर ललमटिया थाना प्रभारी रौशन सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना में हाइवा के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा है।


