साहेबगंज

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

अपर समाहर्ता ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जनगणना-2027 के सफल सुचारू एवं प्रभावी संचालन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में अपर समाहर्ता विजय कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में जनगणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए इसकी तैयारियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने पर बल दिया गया, बैठक के दौरान अपर समाहर्ता विजय कुमार ने उपस्थित पदाधिकारियों को जनगणना-2027 से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने,सौंपे गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने तथा कार्यों को समयबद्ध तरीके से संपादित करने का निर्देश दिया।उन्होंने जनगणना की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।बैठक में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अनिल कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी,नगर परिषद साहिबगंज अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button