
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। यातायात पुलिस बरेली में तैनात सशस्त्र पुलिस / पीएसी के 8 उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। बुधवार को एसएसपी अनुराग आर्य ने पिपिंग सेरेमनी आयोजित कर सभी अधिकारियों के कंधे पर स्टार लगाकर बधाई दी।
ये सभी मूल रूप से पीएसी में प्लाटून कमांडर थे और अब निरीक्षक सशस्त्र पुलिस / दलनायक बन गए हैं। एसएसपी ने सभी की कर्तव्यपरायणता की सराहना की। इस दौरान एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान मौजूद रहे। पदोन्नत अधिकारी – कपिल कुमार राघव, सत्यप्रकाश पाण्डेय, रामवीर सिंह, जितेन्द्र सिंह, देवेश कुमार शर्मा, मनीष कुमार दूबे, मोहित कुमार और अरुण कुमार।



